सत्ता की दलाल स्ट्रीट याने भ्रष्टाचार की अमरबेल.?
-----------------------------------------------
सरकारों को आईना दिखाते अखबारों के आक्रामक तेवरों वाले संपादकीय अब बीते
दौर की बात लगते हैं.ऐसे मे मध्यप्रदेश की सत्ता और सिस्टम में पसरे और लगातार
फलते फूलते भ्रष्टाचार पर दैनिक भास्कर,भोपाल मे संपादक सतीश सिंह की कलम से निकली बेबाक बात
पढ़ कर सुखद आश्चर्य हुआ,हैरानी भी.उनका लिखा बताता
है की मध्यप्रदेश मे सरकारी भ्रष्टाचार सारी सीमाएं लांघ चुका है जो मीडिया के लिए
भी असहनीय होता जा रहा है.
