टाइगर रिजर्व में 14 करोड़ की दीवार..?
------------------------------------
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी शहर के पार्क को टाइगर रिजर्व बनवा कर ही दम लिया.मध्यप्रदेश की सरजमीं पर 9वें और देश के 58वें टाइगर रिजर्व की स्थापना हो गई.उनकी जिद पर पार्क को टाइगर रिजर्व में बदलने का कम हाथ में लिया गया था.उनके भाजपा में आने और मोदी द्वारा गुजरात का दामाद बताने पर पार्टी में रुतबा बढ़ना ही था.सिंधिया की पत्नी बड़ौदा के गायकवाड़ परिवार की हैं.
इस बगीचे में टाइगरों को बसाने और शिवपुरी जिला मुख्यालय की शहरी आबादी की हिफाजत के लिए 14 करोड़ में 13.5 किमी लम्बी और आठ फीट ऊँची दीवार बनाई गई है.प्रदेश के किसी भी टाइगर रिजर्व में दीवार नहीं है क्योंकि वो जंगल में पहले से बाघों का बसेरा रहे हैं.इसे टाइगर रिजर्व बनाने शुरू में पन्ना से तीन बाघ मंगवा कर छोड़े गए हैं.अप्रैल में नजदीकी जंगल में लगी आग ताजा बने और शहरी आबादी से सटे माधव टाइगर रिजर्व तक पहुँच गई थी.इसने दीगर टाइगर रिजर्वों से लाकर यहां बसाए गए आधा दर्जन छोटे बड़े बाघों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.जंगल में फैली आग ने इस रिजर्व पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं